अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल 30 अगस्त को
बस्तर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव केदार ठाकुर ने गुरुवार को बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने खिलाड़ी सफेद पोशाक व अपनी किट लेकर आएंगे। वहीं पंजीयन के लिए बीते 6 वर्ष की अंकसूची, पीवीसी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दो कलर पासपोर्ट फोटो, पैन कार्ड, ब्लड ग्रुप, निवास प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। अंडर-19 का कटआफ 1 सितंबर 2007 रहेगा। चयनकर्ता के रूप में प्रदीप गुहा, शाहिद खान, रविंद्र ठाकुर, विवेक राय, टोनी बारला और कोच करणदीप सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में ट्रायल लिया जाएगा। इस दौरान संघ के आनंद मोहन मिश्रा, राजकुमार महतो आदि मौजूद थे।