(संशोधित) राष्ट्रीय खेल दिवस पर बलरामपुर में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ
महोत्सव के पहले दिन कबड्डी, रस्साकसी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम और शानदार टीम भावना का प्रदर्शन किया। महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग की टीमों ने मैदान में अनुशासन और जोश से बेहतर प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत 30 अगस्त को खेल विषयक वाद-विवाद एवं फिटनेस टॉक प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 31 अगस्त को फिटनेस जागरूकता के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की सभी प्रतियोगिताएँ ओपन श्रेणी में सम्पन्न होंगी।