News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

मुख्यमंत्री रामदास सोरेन के संस्कार भोज में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन और उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी एवं उनका ढांढ़स बंधाया।

मौके पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरुजी के निधन के महज कुछ दिनों के बाद ही रामदास सोरेन का भी आकस्मिक निधन हुआ। इन दोनों विभूतियों का परलोक गमन अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से रामदास सोरेन के चाहने वाले और उनके सगे-संबंधी यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Leave a Reply