News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला बैठक में बनाई गई रणनीति

कार्यशाला के दौरान हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। पार्टी नेतृत्व ने इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। बैठक में अमित श्रीवास्तव, डीसीएम चेयरमैन धनंजय सिंह और जिला मंत्री संदीप सरोज सहित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह और मण्डल आईटी संयोजक दिग्विजय सिंह परशुरामपुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply