News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Chhattisgarh

सामाजिक एकता कप क्रिकेट प्रतियाेगिता का आयोजन 23 मई से, अलग-अलग समाजों की 18 टीमें लेंगी हिस्सा

सामाजिक एकता कप क्रिकेट प्रतियाेगिता का आयोजन 23 मई से, अलग-अलग समाजों की 18 टीमें लेंगी हिस्सा

जगदलपुर, 19 मई (हि.स.)। बस्तर जिल मुख्यालय के हाता मैदान में 23 मई से सामाजिक एकता कप क्रिकेट प्रतियाेगिता का आयोजन किया जाएगा, इसमें अलग-अलग समाजों की 18 टीमें हिस्सा लेंगी। रात्रिकालीन टूर्नामेंट के लिए टीमों को चार अलग-अलग पूलों में बांटा गया है। लीग पद्धति पर खेले जाने वाले क्रिकेट प्रतियाेगिता में प्रदर्शन के आधार पर आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इस क्रिकेट प्रतियाेगिता में आदिवासी समाज, सिख समाज, श्वेतांबर जैन समाज, मुस्लिम समाज, कोष्टा समाज, उत्कल समाज, आंध्र समाज, देवांगन समाज, आरण्यक ब्राह्मण समाज, पंजाब सनातन धर्मसभा, यादव समाज, बंगीय समाज, सिंधी समाज, गुजराती समाज, मसीह समाज, दिगंबर जैन समाज, कायस्थ समाज और साहू समाज की टीमें खेलेंगी।

क्रिकेट प्रतियाेगिता काे लेकर बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में साेमवार काे पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शहर में लगभग 70 से अधिक समाजों से जुड़े लोग आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहते हैं। इसी एकता और भाईचारे को और मजबूत बनाने पहली बार सामाजिक एकता कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हो रही है। सीजन-1 की सफलता के आधार पर अगले साल होने वाले सीजन-2 में और भी समाजों की सहभागिता होगी। इसके साथ ही सामाजिक एकता कप ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया। इसके साथ ही आयोजन समिति की घोषणा भी की गई, जिसमें संरक्षक मंडल में खेमसिंह देवांगन, अब्दुल समीर, सुब्बाराव, बलराम यादव, रोजवीन दास, अतुल जैन को शामिल किया गया है। वहीं समिति का अध्यक्ष अमरीक सिंह, सचिव नवीन बोथरा, उपाध्यक्ष हाजी वसीम खान, मनीष मूलचंदानी, विवेक कपूर, कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र, सह कोषाध्यक्ष नितिन साव, सहसचिव डी. कोटेश्वर राव नायडू और मनोज मूलचंदानी को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में वैभव पांडे, धर्मेंद्र देवांगन, अनूप जैन, लखन साहू, बृजेश शर्मा, प्रतीक नायडू, धीरज सेठी, अजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, डेनियल स्वामी, मनीष सिरिल, नेल्वीन दास, उमेश भानुशाली, राकेश बोथरा, अच्युत सामंत, आलोक साव व राजेश राव को शामिल किया गया है।

—————

Leave a Reply