वित्तमंत्री रायगढ़ में चल रहे ऑक्सीजोन प्रोजेक्ट्स की प्रगति का लिया जायजा, बनने जा रहा एक और ऑक्सीजोन
वित्तमंत्री रायगढ़ में चल रहे ऑक्सीजोन प्रोजेक्ट्स की प्रगति का लिया जायजा, बनने जा रहा एक और ऑक्सीजोन
रायगढ़, 26 मई (हि.स.)। रायगढ़ में एक और ऑक्सीजोन पार्क बनने जा रहा है। यह कबीर चौक के पास बनेगा। इसके लिए किसान राइस मिल की खाली जगह को चिन्हांकित किया गया है। वित्त मंत्री चौधरी अधिकारियों के साथ आज साेमवार काे इस जगह का भी मुआयना किया। यहां ऑक्सीजोन तैयार करने के लिए नगर निगम द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजना और लेआउट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल्द सारी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए प्रोजेक्ट का जमीनी क्रियान्वयन शुरू करें। उन्होंने कहा कि यहां पार्क के प्रवेश द्वार के समीप ही पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान रखें और बाहर की ओर चौपाटी का निर्माण करवाएं। जिससे लोगों को खान-पान की सुविधा मिलने के साथ ही पार्क के संचालन हेतु नगर निगम आय भी अर्जित कर सकेगा।
बाबा धाम कोसमनारा को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग का जल्द होगा कायाकल्प
कोसमनारा में मुख्य सड़क से बाबा धाम को जाने वाली सड़क को सुधारकर डामरीकृत किया जाएगा। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आवाजाही में सुविधा हो। वित्त मंत्री चौधरी ने इस सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अच्छी गुणवत्ता के साथ जल्द इस सड़क का काम पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ मंदिर परिसर और आस-पास श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने आवश्यक इंतेजाम हेतु मंदिर समिति और ग्राम पंचायत को आपसी समन्वय से काम करने के लिए कहा।
—————