News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

नार्वे में विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन : पठानिया

नार्वे में विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन : पठानिया

धर्मशाला, 21 मई (हि.स.)।

नार्वे में विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में भारत के दिल्ली व हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत का नाम चमकाया है। टीम के प्रबंधक एवं पावर लिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने बताया कि वजन श्रेणी 105 में सब्जर क्लासिक आयु वर्ग में लक्ष्य कुंडू ने 182.5 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मैडल हासिल किया। इसी तरह लड़कों की वजन श्रेणी 93 तथा आयु वर्ग सब्जर क्लासिक में आरूष ने 167.5 किग्रा वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। टीम मैनेजर केवल सिंह पठानिया ने भारत का नाम रोशन करने वाले मेडल विजेताओ को बधाई दी।

पठानिया ने कहा कि जब जब भारत की टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला तब तब खिलाड़ियों ने भारत के नाम मैडल हासिल करके भारत का नाम रोशन किया। आगे भी युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए ऐसी खेलों का आयोजन होता रहेगा जिससे युवा अपना उज्जवल भविष्य बना कर अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहे।

पठानिया ने कहा कि हिमाचल में भी पावर लिफ्टििंग को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सार्थक कदम उठा रही है तथा खेलों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Leave a Reply