खाद्य व औषधि प्रशासन ने 25 मेडिकल स्टोर्स का सीसीटीवी कैमरे का किया निरीक्षण
खाद्य व औषधि प्रशासन ने 25 मेडिकल स्टोर्स का सीसीटीवी कैमरे का किया निरीक्षण
जगदलपुर, 13 मई (हि.स.)। सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नेतृत्व में आज मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एवं स्वाास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डिमरापाल से जगदलपुर तक कुल 25 मेडिकल स्टोर्सों का सीसीटीवी कैमरा इन्सटालेसन की स्थिति के संबंध में निरीक्षण किया गया । 23 मेडिकल स्टोर्सों में सीसीटीवी कैमरा पाया गया एवं 2 मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरा नही पाया गया, जिसे 3 दिन में सीसीटीवी लगवाने निर्देशित किया गया है। सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि आगामी दिनों में भी बस्तर संभाग के अन्य जिलों में भी जांच टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जायेगी।
सहायक औषधि नियंत्रक महेश नागवंशी ने बताया कि, डिमरापाल स्थित दीपक मेडिकल स्टोर्स, ओम सांई मेडिकल स्टोर्स, रॉयल मेडिकल हाल, महेश मेडिकल स्टोर्स, मां लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स गीदम रोड जगदलपुर स्थित श्रीजी मेडिकल स्टोर्स, आद्या फार्मेसी, अयाची मेडिकल, संजय मार्केट जगदलपुर के पास सुमन मेडिकल एजेंसी, महारानी अस्पताल के सामने निर्मल मेडिकल, दुल्हानी मेडिकल एजेंसी, साक्षी मेडिकल स्टोर, बजरंग मेडिकल स्टोर, श्रद्धा मेडिकल स्टोर, पंजाब मेडिकल स्टोर्स, लक्ष्मन मेडिकल स्टोर, गोपाल मेडिकल स्टोर्स, रॉयल मेडिकल स्टोर्स, ज्योति मेडिकोज, आरू मेडिकल स्टोर्स, संजीवनी मेडिकल स्टोर्स एसबीआई रोड जगदलपुर स्थित दुर्गा मेडिकोज, दया मेडिकोज, गणपति मेडिकल एजेंसी, का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीजी मेडिकल स्टोर्स व आद्या फार्मेसी में सीसीटीवी कैमरा नही पाया गया.जिसे 3 दिन में सीसीटीवी लगवाने निर्देशित किया गया है। इस संयुक्त टीम में सहायक औषधि नियंत्रक महेश नागवंशी, स्वास्थय विभाग नोडल अधिकारी डॉ सी.मैत्री, औषधि निरीक्षक सौरभ जैन, नंदकिशोर हिरवानी नमूना सहायक, पुलिस विभाग से बालकु राम बघेल आरक्षक शामिल रहें।
—————