क्रेडा सीईओ ने सौर सुजला योजना एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत संयंत्रों की गुणवत्ता का किया परीक्षण
क्रेडा सीईओ ने सौर सुजला योजना एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत संयंत्रों की गुणवत्ता का किया परीक्षण
जगदलपुर, 21 मई (हि.स.)। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित गैर परम्परागत ऊर्जा स्राेतों का क्रियान्वयन राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार सोलर प्लांट कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं उक्त कार्यों में जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा द्वारा विभिन्न जिलों का भ्रमण किए जा रहा है। इसी कड़ी में आज बुधवार काे क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा द्वारा बस्तर जिले के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना एवं सौर सुजला योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने विकाखण्ड बकावण्ड के ग्राम-चोलनार में सौर सुजला योजना फेस-9 अन्तर्गत स्थापित सोलर पंप का निरीक्षण किया एवं संयंत्र से लाभान्वित हितग्राही से संयंत्र की उपयोगिता के विषय में जानकारी ली । जिसमें हितग्राही द्वारा संयंत्र के सुचारू रूप से कार्यशील होने एवं पेयजल की मूलभूत सुविधा हेतु संयंत्र के सहायक होने की जानकारी दी गई एवं संयंत्र की कार्यशीलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
सीईओ क्रेडा राणा द्वारा बस्तर विकासखण्ड के ग्राम परचनपाल (महुपालबरई) में जल जीवन मिशन योजना फेस 2 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण में संयंत्र को कार्यशील देखकर उपस्थित ग्रामीणों बहादुर, चैतन, सुकमन, विग्ति, सुशांति, रूखमणी तथा राजू से संवाद कर पेयजल उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई । ग्रामीणों द्वारा सोलर ड्यूल पंप के कार्यशील होने की बात कही गई, बिजली नहीं होने से भी उनको निरन्तर पानी की उपलब्धता होती है जिससे वे सोलर ड्यूल पम्प से बहुत खुश है।
उन्होंने बस्तर विकासखण्ड के ग्राम चपका में जल जीवन मिशन योजना फेस-2 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण कर ग्रामीणों रमेश मौर्य, मालती मौर्य, कमलेश गोयल, बालो मौर्य, चतुर सिंह, भावेश मौर्य तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तिलोत्मा महापात्र से चर्चा की। आंगनबाडी कार्यकर्ता तिलोत्मा महापात्र द्वारा बताया गया कि सोलर ड्यूल पम्प सुचारू रूप से कार्यशील है तथा ग्रामीणों के साथ-साथ आंगनबाड़ी के लिए भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है । इस दौरान क्रेडा के अधिकारियों को पीएचई विभाग से समन्वय कर यथाशीघ्र जरूरत के अनुरूप पाईप लाईन को दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यपालन अभियंता क्रेडा जगदलपुर जोन द्विवेदी, सहायक अभियंता सिदार तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
—————