News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

राजमार्ग और संपर्क मोटर मार्गों पर ब्लैक स्पॉट का कार्य जल्द पूरा करें: जिलाधिकारी

राजमार्ग और संपर्क मोटर मार्गों पर ब्लैक स्पॉट का कार्य जल्द पूरा करें: जिलाधिकारी

-यात्रा मार्ग का समय-समय पर निरीक्षण करें अधिकारी

रुद्रप्रयाग, 06 मई (हि. स.)।जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित संपर्क मोटर मार्गों पर ब्लैक स्पॉट का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड लगाने को कहा गया है।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि इस वर्ष जनवरी व फरवरी में जिले में 9 सड़क दुर्घटनाएं हुईं थीं। मार्च और अप्रैल में कोई भी सड़क हादसा नहीं हुआ है। वहीं, जिलाधिकारी ने लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई और परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़क दुर्घटना से पीड़ित लोगों को तत्काल अनुमन्य मुआवजा की राशि उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित धरातलीय निरीक्षण के बाद सभी कार्य प्रभावी कार्य तत्काल प्रभाव से ठीक करने को कहा। साथ ही यात्रा मार्ग का समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने हाईवे और संपर्क मोटर मार्गों पर पैरापिट और क्रश बैरियर से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में एसडीएम आशीष चंद्र घिल्डियाल, भगत सिंह फोनिया, सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल, सीएमओ डा. राम प्रकाश, ईई इंद्रजीत बोस आदि मौजूद थे।

Leave a Reply