News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

गंगनहर में डूबे युवक का शव बरामद

गंगनहर में डूबे युवक का शव बरामद

हरिद्वार, 20 मई (हि.स.)। पैर फिसलने के कारण गंगनहर में गिर कर डूबे युवक का शव मोहम्मदपुर झाल से मंगलवार को बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बीती 16 मई को कोतवाली गंगनहर रूड़की पर सुमित शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी पुरानी तहसील ने सूचना दी कि राहुल (32) पुत्र स्वर्गीय रामतेज निवासी अंबाला सुंदर नगर थाना पड़ाव हरियाणा जो हरियाणा से अपनी मौसी के घर पुरानी तहसील आया था। परिजनों के साथ संध्या के समय गंग नहर में नहाने के गया था। पैर फिसलने से वह डूब गया। सूचना पर तत्काल जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, किंतु राहुल का कोई पता नहीं चल पाया। सर्च अभियान जारी रखा गया। आज सुबह मोहम्मदपुर झाल से राहुल का शव बरामद हुआ।

सूचना पर कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाया है।

Leave a Reply