News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

फतेहाबाद : केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर

फतेहाबाद : केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर

फतेहाबाद, 5 मई (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला भाजपा ने सोमवार को भूना रोड स्थित जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया। भाजपा युवा मोर्चा ने यह शिविर युवा पीढ़ी को रक्तदान करने लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुड़ाराम, जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, हरियाणा सरकार में चेयरमैन भारत भूषण मिढा व वेद फुल्लां, हरियाणा डेयरी प्रकोष्ठ के संयोजक राजपाल बेनीवाल ने भी शिरकत की। भाजपा नेताओं ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति नहीं, जनकल्याणकारी सामाजिक कार्य करती है। उन्होंने रक्तदाताओं से कहा कि उनका रक्तदान किसी के जीवन के लिए वरदान साबित हो सकता है। रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जो किसी की जिंदगी को बचा सकता है। जब हम रक्तदान करते हैं, तो हमारा थोड़ा सा खून किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है। भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष डॉ सुमन बजाज, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, वाइस चैयरमेन सविता टुटेजा, जिला परिषद प्रतिनिधि सुभाष खिचड़, मनजीत गोस्वामी, विकास शर्मा, अंकित सिंगला, जसवंत माचरा, कंवल चैधरी, अनिल सिहाग, राकेश भाम्भू, हंसराज सचदेवा, रामचंद्र रेहलन, विजय गोयल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply