News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

फतेहाबाद: भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई अहिल्या बाई होल्कर की जयंती

फतेहाबाद: भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई अहिल्या बाई होल्कर की जयंती

फतेहाबाद, 24 मई (हि.स.)। महान समाजसेविका एवं महिलाओं का उत्थान करने वाली अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को बीजेपी जिला कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सचिव सरोज सिहाग ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज ने की। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहिल्या बाई होल्कर को पुष्प अर्पित कर भावांजलि दी तथा उनके जीवनकाल को याद दिया। मुख्य वक्ता सरोज सिहाग ने कहा कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों, समाज की महान हस्तियों के सम्मान में इस प्रकार के आयोजन देशवासियों को भारत की संस्कृति से जोडक़र रखते हैं। उन्होंने अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंढी नामक गांव में हुआ था। वह एक सामान्य से किसान की पुत्री थी। उन्होंने समाज सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। अपने जीवन में तमाम परेशानियां झेलने के बाद जिस तरह महारानी अहिल्याबाई ने अपनी अदम्य नारी शक्ति का परिचय दिया था, वो काफी प्रशंसनीय है। अहिल्याबाई महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन राजेन्द्र खिची, मंजू बाजीगर, अंजू बाला, सविता टुटेजा, पूनम सिंगला, नीलम मेहता, नीलांशी शर्मा, ज्योति मेहता, सीमा खट्टर, भारती सचदेवा, किरण नारंग, स्वीटी मेहता, अंजू दानी, रुपमालती शर्मा, स्वीटी टुटेजा, नेहा मेहता, संतोष, किरण शर्मा, गीता कसवां, कविता बंसल, नीरू बंसल सुधा मित्तल, लक्ष्मी सहित अनेक महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply