राजगढ़ःनाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़ःनाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़, 11 मई (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच सप्ताह पहले नाबालिग बालिका के अपहरण और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के कथनों के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं में इजाफा किया।
थानाप्रभारी एसएस.चैहान ने रविवार को बताया कि 6 अप्रैल को नाबालिग बालिका के परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खेड़ी निवासी अजय के कब्जे से बालिका को दस्तयाब किया। पीड़ित के कथनों के आधार पर आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धारा 87, 64(2)एम, 142 बीएनएस, 3/4, 5 एल/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत इजाफा किया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी एसएस.चैहान, एएसआई भंवरसिंह परमार, मनोहर साहू, प्रआर.दीपक यादव, आर.जगन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
—————