News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

अजमेर मेयो कॉलेज की 150वीं वर्षगांठ : 22 छात्रों ने साहसिक एवरेस्ट बेस कैंप 17.598 फीट की ऊंचाई पर फहराया मेयो पचरंगा

अजमेर मेयो कॉलेज की 150वीं वर्षगांठ : 22 छात्रों ने साहसिक एवरेस्ट बेस कैंप 17.598 फीट की ऊंचाई पर फहराया मेयो पचरंगा

अजमेर, 13 मई(हि.स)। साहस, दृढ़ता और रोमांच की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए, मेयो कॉलेज के 22 छात्रों के एक दल ने प्रतिष्ठित एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह अभियान कॉलेज की स्थापना के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

दो सप्ताह से अधिक समय तक चले इस अभियान में छात्रों ने कठिन हिमालयी भू.भाग को पार किया। ऊँचाई की चुनौतियों का सामना किया और विश्व की सबसे ऊँची चोटी की भव्यता को निकट से महसूस किया। इस दल का नेतृत्व अनुभवी शिक्षक विजय जांगड़ा, जितेन्द्र सिंह चौहान और मोहित कुमार ने किया। दल ने 17.598 फीट की ऊँचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुँचकर मेयो कॉलेज के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।

मेयो कॉलेज के प्राचार्य सौरव सिन्हा ने कहा. जब हम मेयो कॉलेज की 150 वर्षों की उत्कृष्टता का उत्सव मना रहे हैं, यह यात्रा उस नेतृत्व, साहस और सहनशीलता का प्रतीक है। जिसे हम अपने हर छात्र में विकसित करना चाहते हैं।

यह एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक वर्ष 2025 के दौरान आयोजित उन अनेक कार्यक्रमों में से एक था जो 1875 में स्थापित मेयो कॉलेज की स्थापना की 150वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व का ईटन कहे जाने वाले इस विद्यालय ने हमेशा सर्वांगीण विकास पर बल दिया है। और यह ट्रेक उसी समर्पण का एक सजीव उदाहरण है।

—————

Leave a Reply