News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दो को

आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दो को

जोधपुर, 19 अपै्रल (हि.स.)। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर द्वारा भारत के महान धर्म प्रवर्तक एवं दार्शनिक आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य एवं उनके चार शिष्यों की मूर्ति प्रतिष्ठा आगामी दो मई को होगी

श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा और मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि मंडोर की सुरम्य पहाडिय़ों के मध्य स्थित सुखेश्वर महादेव मंदिर पंचकुंड में 29 अप्रैल से दो मई तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को शाम छह शोभायात्रा, तीस 30 अप्रैल को हवन, पूजा, शंकराचार्य जीवनी पर प्रवचन, और मूर्ति अभिषेक एक मई को सुंदर काण्ड का पाठ तथा दो मई को शंकराचार्य जयंती पर मूर्ति अनावरण, संत सानिध्य और भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि आद्य जगद्गुरू शंकराचार्य और चारों पीठों ज्योतिष्पीठ बद्रीकाश्रम, श्रृंगेरी पीठ, द्वारिका शारदा पीठ, पुरी गोवर्धन पीठ उत्तर भारत में केदारनाथ के बाद ये पहली मूर्तियां स्थापित होगी। काले पत्थर से बनी जगद्गुरू शंकराचार्य की मूर्ति तीन फुट जबकि उनके शिष्यों की मूर्तियां 2.25 फुट की है, जहां मूर्तियां स्थापित होगी उस स्थान को 18 बाई 18 की कुटिया के रूप में विकसित किया गया है,फर्श में गोबर से लिपाई कर उसे पुरातन स्वरूप प्रदान किया गया है।

दो मई को दोपहर में अभिजित मुहुर्त में गंगेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार स्थापित किया जाएगा। सुखेश्वर महादेव मंदिर पाटोत्सव समिति के अध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि दो मई को दोपहर में महादेव मंदिर में पंचामृत से रुद्राभिषेक किया जाएगा तथा शाम को आरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होग।

Leave a Reply