News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

अनूपपुर: सीतापुर के जंगल में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

अनूपपुर: सीतापुर के जंगल में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

अनूपपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम सीतापुर के जंगल में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेजी से फैलकर रहवासी क्षेत्र तक पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर आग में काबू पाया गया।

जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से सटे ग्राम सीतापुर के जंगल में बुधवार की दोपहर भीषण आग विकराल रूप देख की सूचना राहगीरों ने वन विभाग को दी, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को भी तुरंत बुला बुझाने के लिए लगाया गया साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply