News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Uttarakhand

होटलों औद्योगिक प्रतिष्ठानों में किया अग्निशमन निरीक्षण

नई टिहरी, 06 नवंबर । दीपावली को सुरक्षित मनाए जाने के उद्देश्य से टिहरी पुलिस ने एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर जिलेभर में होटलों, रेस्टोरेंटों सहित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा निरीक्षण एवं प्रशिक्षण अभियान चलाया। अग्निशमन विभाग ने अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी।

शुक्रवार को अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में नरेंद्रनगर क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं औद्योगिक इकाइयों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों एवं आपातकालीन निकास मार्गों का जायजा लिया गया। साथ ही प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

एसएसपी ने सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों को पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखने, सदैव क्रियाशील अवस्था में रखने, आग बुझाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी व रेत की व्यवस्था करने, आपातकालीन निकास मार्गों को हमेशा खुला एवं अवरोधन मुक्त रखने, प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन व आपातकालीन बचाव प्रक्रिया की जानकारी, दीपावली के दौरान विशेष सतर्कता बरतने सहित ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए। कहा कि किसी भी प्रकार की आगजनी अथवा अग्नि दुर्घटना होने पर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के अलावा नजदीकी फायर स्टेशन को सूचना दें।

Leave a Reply