News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Haryana

हिसार : अनाज मंडी के गेट पर दो किन्नर गुटों में विवाद, कपड़े उतारकर सड़क पर किया प्रदर्शन

पर एक गुट की तीन से चार किन्नरों ने कपड़े उतारकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कुछ किन्नर सड़क के बीच में लेट गईं, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति

को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को अनाज

किसी बात को लेकर दो किन्नर गुटों के बीच गुरुवार को विवाद शुरू हुआ था। कुछ ही देर

में कहासुनी बढ़ गई और एक पक्ष ने विरोध जताते हुए सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान तीन से चार किन्नरों ने अपने कपड़े उतार दिए और कुछ सड़क के बीच में लेट गईं।

इससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और आसपास के लोग जमा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों

को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन कर रही किन्नरों के सड़क पर लेटने के कारण महिला

पुलिसकर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों

गुटों को अनाज मंडी चौकी पहुंचाया। किन्नर समाज की इंद्र बंटी ने आरोप लगाया कि राजस्थान

और अन्य जिलों से कुछ लोग हिसार में आकर बधाई मांगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने उन्हें

नकली किन्नर बताते हुए कहा कि जब उन्हें हिसार में बधाई मांगने से रोकने का प्रयास

किया गया तो वे झगड़ा करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।

Leave a Reply