News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Himachal Pradesh

कांगड़ा-ऊना के शक्तिपीठों में डीआईजी सौम्या ने जांची सुरक्षा व्यवस्था, की पूजा अर्चना

डीआईजी नोर्थ रेंज धर्मशाला सौम्या साम्बशिवन ने वीरवार को कांगड़ा व ऊना जिला के शक्तिपीठों का शारदीय नवरात्र के दौरान दौरा कर पूजा अर्चना की। डीआईजी ने मां चिंतपूर्णी, ज्वाला देवी, बगलामुखी, ब्रजेश्वरी देवी व चामुंडा मंदिरों में जहां देवी के दर्शन किए वहीं पुलिस द्वारा किए गए इंतजामों को भी जांचा।

ज्वालाजी मंदिर पहुंचने पर मंदिर के कुल पुरोहित कपिल मुनि ने दिवस पूजा अर्चना कराई और मां ज्वाला का आशीर्वाद पंचमी नवरात्र में दिया। आगामी सप्तमी अष्टमी नवरात्र में पुलिस के बेहतर प्रबंधन में कोई भी कमी ना रहे इसलिए इस दौरे को प्रमुखता से देखा जा रहा है। इस मौके पर मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, डीएसपी संजय शर्मा व संदीप पटियाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply