News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

फिरोजाबाद पुलिस ने लौटाये साइबर फ्रॉड के पीड़ित के 89 हजार रुपये

फिरोजाबाद, 24 सितंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद थाना साइबर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को एपीके फाइल के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड में पीड़ित के 89 हजार रुपए वापस कराये है। पैसे पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान आई है।

थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाले अजय कुमार पुत्र राकेश कुमार के साथ साइबर अपराधियों द्वारा एपीके फाइल के माध्यम से मोबाइल फोन को हैक कर 1,29,900 रुपए की साइबर ठगी कारित की गयी थी। पीड़ित द्वारा इस घटना के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर फिरोजाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल टीम ने त्वरित की। साइबर सेल टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक, भुगतान माध्यमों से समन्वय स्थापित कर ठगी की धनराशि को ट्रेस एवं होल्ड कराने की कार्यवाही की गयी। पुलिस के प्रयासों से बृहस्पतिवार को 89,000/- रुपए की धनराशि पीड़ित को वापस करायी गयी है।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध की किसी भी घटना में तत्काल कार्यवाही करें तथा घटना की सूचना 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं www.cybercrime.gov.in (http://www.cybercrime.gov.in)पर दें, ताकि ठगी की धनराशि को समय रहते होल्ड, फ्रीज कराने की संभावना बढ़ सके। इसके साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गयी एपीके फाइल को डाउनलोड अथवा इंस्टॉल न करें।

Leave a Reply