News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

स्टेट बैंक जोशीमठ शाखा ने आयोजित किया एसएमई सम्मलेन

ज्योतिर्मठ, 17 सितंबर । भारतीय स्टेट बैंक की जोशीमठ शाखा द्वारा लघु एवं मध्यम उद्यम “एसएमई”से जुड़े व्यवसायियों का सम्मलेन किया गया। सम्मलेन से जुड़े स्थानीय व्यवसाईयों ने बैंक से सम्बंधित जानकारी ली, व आवश्यक सुझाव दिए।

सम्मलेन मे क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक अमित कुमार पाण्डे, मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार सिंह एवं जोशीमठ शाखा के मुख्य प्रबंधक सचिन ने बैंक से जुड़े स्थानीय व्यवसाईयों की समस्याओं को सुना व उनके समाधान एवं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

गौरतलब है कि लघु एवं मध्यम उद्यम हालांकि बड़े उद्योगों की तुलना मे छोटा जरूर होता है लेकिन रोजगार सृजन एवं अर्थव्यवस्था मे इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। सम्मलेन मे जोशीमठ के व्यवसायी एवं होम स्टे संचालक मौजूद रहे।

Leave a Reply