News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Jharkhand

संताली भाषा से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रांची, 29 अगस्त । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा अपनी मांगें और अपेक्षाएं उनके समक्ष रखीं।

प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा के संरक्षण, संवर्धन और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सदस्यों ने भाषा के विकास और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक पहल की जाएगी।

Leave a Reply