News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

अप्पू गार्डन मुख्य मार्ग पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

कोरबा, 29 अगस्त । पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शनिवार को टी.पी. नगर जोन अंतर्गत अप्पू गार्डन मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने सहभागिता निभाते हुए पौधों का रोपण किया।

जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत शहर में लगातार सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। यह अभियान 18 जुलाई से पर्यावरण संरक्षण और कोरबा को हराभरा बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

अप्पू गार्डन मुख्य मार्ग पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, गोपी, कार्तिक राम, पूरन सहित अन्य नागरिकों ने पौधे लगाए। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

अभियान का उद्देश्य कोरबा शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। लगातार हो रहे वृक्षारोपण से शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को हराभरा बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply