पैसे के अभाव में सही इलाज नहीं मिलने पर राख से झुलसे दूसरे बच्चे की भी हुई मौत
यह दर्दनाक हादसा एक मई को हुआ था। मोहल्ला लड़ापुरा के छह-सात बच्चे नूरपुर रोड स्थित चक्कर चौराहे के पास झालू रोड पर एक आम के बाग में आंधी से गिरे आम खाने गए थे। बाग के रखवाले द्वारा भगाए जाने पर बच्चे भागते हुए सड़क किनारे पड़े मिल की गर्म राख के ढेर तक पहुंच गए। उन्हें राख के अत्यधिक गर्म होने का अंदाजा नहीं था और देखते ही देखते पांच बच्चे उसमें फंसकर गंभीर रूप से झुलस गए थे।———–