News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ः युवक के कब्जे से 73 हजार रुपये का गांजा जब्त

राजगढ़, 10 जून । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार तड़के कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 3 किलो 576 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 73 हजार 520 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर गुना रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुठालिया बाइपास ब्रिज के आगे गुना रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने मोया निवासी मुकेश (45) रामसिंह यादव को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 किलो 576 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 73 हजार 520 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित से गांजे की खरीद-फरोख्त और इसकी सप्लाई चेन के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Leave a Reply