एसआईआर काे लेकर प्रतिदिन तीन घंटे बूथ पर रहेंगे बीएलओ
धनबाद, 04 जून । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के क्रियान्वयन के लिए जिला के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की मैपिंग के लिए सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बीएलओ पर्यवेक्षक प्रतिदिन सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक बूथ पर उपस्थित रहेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यदि कोई बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक जनगणना या अन्य कार्य में लगे हैं तो अपने दैनिक कार्यों के अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं की सुगमता के लिए अपने संबंधित मतदान केन्द्रों में रहकर मैपिंग कार्य को संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को वॉट्एसएप एवं विडीयो कॉल अथवा बूथों का भौतिक निरिक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को संपादित कराने का निर्देश दिया है।