News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

जर्जर भवनों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने की कार्यवाही

मंदसौर, 03 जून । जिले में जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जर्जर एवं खतरनाक भवनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, तहसीलदार श्री नीलेश पटेल, नायब तहसीलदार श्री अभिषेक चौरसिया एवं नगर पालिका के ईई श्री धारवे की उपस्थिति में नगर पालिका, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर पालिका मंदसौर द्वारा संबंधित भवन स्वामियों को पूर्व में जर्जर भवनों के संबंध में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद आवश्यक कार्रवाई नहीं करने पर प्रशासन द्वारा भवनों को हटाने की कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply