मोटर साइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत
प्रयागराज, 20 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित खीरी थाना क्षेत्र में जोरवट गांव के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल की टक्कर से एक वृद्ध की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विजय आनंद बताया कि हादसे में कौदी गांव निवासी सिपाही लाल (70) की मौत हुई है। वृद्ध के परिवारीजनों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक वृद्ध पैदल जोरवट गांव की ओर जा रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। वहां जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।