News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

सूरजपुर : कस्तूरबा स्कूल में कौशल प्रशिक्षण का निरीक्षण, छात्राओं का उत्साह देख कलेक्टर प्रभावित

सूरजपुर, 27 अप्रैल । सूरजपुर में कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर ग्रीष्मकालीन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। प्रशिक्षण में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सूरजपुर में संचालित ग्रीष्मकालीन वोकेशनल और स्पेसिफिक स्किल्ड ट्रेनिंग कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रही छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि छात्राएं कंप्यूटर कार्य, सॉफ्ट टॉय निर्माण, मेहंदी कला, पोस्टर पेंटिंग, लिफ्टेन आर्ट और टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों में पूरे मनोयोग से भाग ले रही हैं। ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में व्यावहारिक कौशल और रचनात्मकता का विकास करना है।

कलेक्टर ने छात्राओं की लगन और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर नई चीजें सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रम बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके भविष्य को नई दिशा देते हैं।

Leave a Reply