News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ःयुवक के कब्जे से 57 हजार से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

राजगढ़, 25 अप्रैल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात ग्राम गुलखेड़ी में दबिश देकर अवैध शराब बेच रहे युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से 73 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कीमत 57 हजार 800 रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम गुलखेड़ी में दबिश देकर स्कूल के पीछे से आरोपित अनिल पुत्र लाखन सांसी, निवासी गुलखेड़ी, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 73 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 57,800 रुपए ये आंकी गई है। पुलिस ने जब्त की गई शराब को सुरक्षित रखकर पंचनामा तैयार किया और आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply