News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

महर्षि कश्यप जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

फर्रुखाबाद, 05 अप्रैल । महर्षि कश्यप एवं प्रभु श्री राम सखा महाराज निषाद राज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कश्यप समाज ने शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप एवं बाल ब्रह्मचारी आचार्य विज्ञान स्वरूप महाराज ने रथ पर सवार महर्षि कश्यप् (राहुल कश्यप) एवं निषादराज (अरून कश्यप) के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा एवं आरती कर यात्रा का शुभारम्भ किया ।

इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवियों का माला पहनाकर आयोजक समिति ने स्वागत किया। यात्रा पटेल पार्क से शुरू होकर पल्ला बाजार मठिया देवी के रास्ते चौक, घुमना, लाल गेट होते हुए बढ़पुर शीतला माता धाम पर समापन हुआ। सैकड़ों की संख्या में कश्यप निषाद समाज की महिलाओं एवं पुरूषों ने यात्रा में भागीदारी की। ढाेल नगाड़ों एवं डी.जे. पर बज रहे भक्ती गीतों की धुन पर बच्चें एवं अन्य लोग यात्रा के साथ नाचते झूमते चल रहे थे। राधा कृष्ण की झांकी ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर मन मोह लिया। मां काली का अखाड़ा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र रहा। यात्रा मार्ग पर स्वरूपों और आचार्य की जगह-जगह आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा की गई। कई राजनैतिक संगठन और समाजसेवी यात्रा में शामिल हुए।

समाजसेवियों ने यात्रा में शामिल सभी लोगों के लिए कई जगह जलपान एवं भंडारे की व्यवस्था थी। शोभा यात्रा में अनिल कश्यप जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा, संजीव बाथम यात्रा प्रभारी, अजीत बाथम युवा जिलाध्यक्ष, शिवांग रस्तोगी, विकास पांडे, संजय गर्ग, प्रियांशु कश्यप, अंकुश कश्यप, मुनेष कश्यप, सुरेश कश्यप, डा0 अतुल बाथम, ब्रजेश बाथम, नारद कश्यप, सप्पू कश्यप, राजकपूर बाथम, जितेंद्र कनौजिया, रामलाल कश्यप, बदन सिंह, इन्द्र कश्यप, आशू कश्यप, विनय कश्यप, पप्पू बाथम, वीरेन्द्र बाथम, प्रवीन कश्यप आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply