जागर गायक सुंदर लाल नरवान भाजपा में शामिल
देहरादून, 02 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के चिन्यालीसौड़ निवासी प्रसिद्ध जागर गायक सुंदर लाल नरवान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी पदाधिकारियों ने नरवान के जुड़ने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनका स्वागत किया।