News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश का बड़ा खुलासा , रायगढ़ पुलिस के हाथ आये संगठित गिरोह के 6 आरोपी,

रायगढ़, 30 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आज मोबाइल दुकान चोरी और दो बैंकों में लूट के असफल प्रयास में शामिल 5 आरोपित युवक एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो चारपहिया वाहन, 60 मोबाइल फोन सहित लगभग 26.47 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

पूरे मामले में खुलासा तब हुआ जब फरवरी माह में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला स्थित मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के बाद पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 15-16 मार्च को धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक और 16-17 मार्च की रात जूटमिल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी/लूट के प्रयास की घटनाएं सामने आईं। लगातार मिल रहे इन घटनाओं के पैटर्न को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी द्वारा जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया और विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर इन घटनाओं में मिले पैटर्न पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा हमराह प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल के साथ आरोपितों को पकड़ने का चैलेंज लेकर जांच की जा रही थी । टीआई घरघोड़ा ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर माल मुल्जिम की पतासाजी को आगे बढ़ाया गया, साथ ही अपने विश्वसनीय मुखबिरों को फुटेज के संदेहियों के फोटो दिखाकर सूचना देने कहा गया । सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना पर काम करते हुए घरघोड़ा पुलिस को लीड मिली । पुलिस ने संदेही मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव को मोबाइल दुकान की चोरी में शामिल होना पुख्ता करते हुए रेड कर दबोचा जिससे पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ कुडूमकेला मोबाइल शॉप में चोरी के अलावा धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और जूटमिल रायगढ़ के पंजाब नेशनल बेंक में लूट/चोरी का असफल प्रयास करना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस टीम ने एक के बाद एक इस गिरोह के और 5 आरोपितों को अलग अलग इलाके से पकडा है । पकड़े गये आरोपितों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है । इस गिरोह का मुख्य सरगना आरोपित मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव है जिसने अपने हमउम्र लड़कों का गिरोह तैयार कर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था ।

ग्रामीण बैंक धरमजयगढ़ में नकबजनी के प्रयास पर थाना धरमजयगढ़ के अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. और पंजाब नेशनल बैंक में नकबजनी के प्रयास पर थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपितों पर 86/2026 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. कायम किया गया है ।

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी मोह. अरसलान से घटना में प्रयुक्त मारूती सियाज कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212, महिन्द्रा एक्सयुव्ही-500 कार क्र. सीजी-04-के.जेड.-5674, अन्य चार आरोपितों से कुल 60 नग नये/पुराने मोबाईल व 01 एयरबट्स कीमती 347100रू. जुमला बरामदगी कीमत 26,47,100 बरामद कर जप्त किया गया। आरोपितों को आज घरघोड़ा न्यायालय में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है । थाना घरमजयगढ़ एवं थाना जूटमिल पुलिस द्वारा पृथक से आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई की जावेगी ।

Leave a Reply