News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

चैत्र नवरात्रि महाेत्सव: पंद्रह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र

बीकानेर, 22 मार्च । शिव वैली के पास अग्रवाल भवन के लाखों वर्गफीट के परिसर में अलग-अलग निर्मित पांडालों में जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरि जी महाराज के सान्निध्य में हो रहे चैत्र नवरात्रि विराट कथा यज्ञ महामहाेत्सव के विशाल अनुष्ठान में रविवार को 35-45 फीट ऊंचे भव्य अस्थाई 15 मंदिर भक्तों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।

शिव वैली की ओर से भवन परिसर में प्रवेश करते ही गणेश जी और भैरव जी के मंदिर बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं। विशाल पांडाल परिसर में तमिलनाडू राज्य में कृष्णगिरी पद्मावती माता मंदिर की अलग ही छटा प्रदर्शित होती है।

ट्रस्टी डाॅ. संकेश छाजेड़ के अनुसार इस प्रकार के भव्य मंदिरों का एक साथ निर्माण सम्पूर्ण भारत में केवल बीकानेर में ही देखने को मिल रहा है। जो कि चैत्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

ये हैं भव्य मंदिर

गणपति मंदिर, भैरव मंदिर, शिव-पार्वती मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, कृष्णगिरी पद्मावती मंदिर, धनदेश्वरी मंदिर, दुर्गा मंदिर, सिद्धिदात्री मंदिर, महागौरी मंदिर, करणी माता मंदिर, ललिता महा त्रिपुर सुंदरी मंदिर, सरस्वती मंदिर, श्रीराम परिवार मंदिर और हनुमान मंदिर है।

Leave a Reply