News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

राष्ट्रीय लोक अदालत में 76 हजार मामलों का निस्तारण

पलामू, 14 मार्च । इस साल के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया। मौके पर राज्य के सभी जिलों के न्यायाधीश ऑनलाइन उदघाटन कार्यक्रम से जुड़े रहे। पलामू में भी प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के साथ सिविल कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारी वीसी रूम से जुड़े एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का जिलाें में भी शुभारंभ किया गया।

वहीं पलामू में मामले के निस्तारण को लेकर 12 पीठों का गठन किया गया था। इसमें सुलह समझौते के आधार पर 76 हजार मामलों का निस्तारण किया गया।

वहीं 60 करोड़ रुपये से अधिक के मामलाें का सेटलमेंट किया गया। विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 6126 मामले का निस्तारण किया गया। इधर, प्री लिटिगेशन के 70006 मामले निपटाए गए। विद्युत विभाग के लगभग 210 मामले का निस्तारण किया गया। वहीं कुटुंब न्यायालय के 47 मामले और मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस के 11 मामले का निस्तारण किया गया।

मौके पर जिला व सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, मनोरंजन कुमार, सुशीला सोरेंग, रविशंकर पांडेय, निशिकांत, कमल प्रकाश, प्रज्ञेश निगम, रशिम चंदेल, कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष, सदर एसडीएम, हुसैनाबाद एसडीएम, छतरपुर एसडीएम डालसा सचिव राकेश रंजन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, अधिवक्ता बीना मिश्रा, ज्ञानरंजन, वीर विक्रम वक्स राय के अलावे विद्युत, वन, उत्पाद विभाग, बैंक, श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित सैकड़ों वादकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply