News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

कटघोरा तहसील में अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई-तीन ट्रैक्टर जब्त

कोरबा, 20 फरवरी (हि. स.)। एसडीएम तन्मय खन्ना के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने आज शुक्रवार को मौके पर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को थाना कटघोरा में सुपुर्द किया है।

प्रशासन की यह कार्रवाई कटघोरा तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ते अवैध उत्खनन पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से की गई है। एसडीएम के निर्देशन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर अवैध रेत खनन एवं परिवहन में संलग्न वाहनों पर त्वरित कार्रवाई की।

एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि, अवैध रेत उत्खनन से न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसी कारण जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अवैध उत्खनन संबंधी कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि ऐसे कृत्यों पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply