समाजसेवियो द्वारा चलाए गए लोधेश्वर महादेव में भंडारे
बाराबंकी, 15 फ़रवरी ।रामनग लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्ध फाल्गुनी महाशिवरात्रि मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी जनों द्वारा चलाए जा रहे भंडारों में पूडी सब्जी छोले चावल बूंदी चाय बिस्कुट के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवस्थी पेट्रोल पंप के पास अरुण कुमार वर्मा अखिलेश अवस्थी आदि लोगों द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में पूडी-सब्जी छोला-चावल व बूंदी का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। ब्लॉक मुख्यालय के समीप उमा कुमारी, सनी मिश्रा, निशांत,छबी मिश्रा, राशि मिश्रा व अथर्व के द्वारा शिव भक्तों में पूडी – सब्जी, चाय, बिस्कुट के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में महादेवा स्थित लोधेश्वर फिलिंग सेंटर के सामने समाजसेवी निरंकार सिंह, सोमकर सिंह, डॉक्टर कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, रामविजय बाजपेई व श्याम रतन के द्वारा श्रद्धालुओं में छोला चावल चाय बिस्किट व बूंदी प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। केसरीपुर के पास चंद्र मोहन श्रीवास्तव व उनके सुपुत्र कृष्णा श्रीवास्तव द्वारा छोला चावल के प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। महादेवा मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप में डॉ राकेश कुमार वर्मा फार्मासिस्ट विशवेश व आयुर्वेद डॉ सुनील कुमार वर्मा,सुभाष चंद्र आशीष प्रताप,व भगवान दीन के द्वारा मेले में आने वाले कांवड़ियों व श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां दी जा रही थी।