News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

एसपीयू मंडी की छात्रा रूबेला ने भारत बौद्धिक्स परीक्षा में अखिल भारतीय तर पर प्राप्त किया तीसरा स्थान

मंडी, 12 फ़रवरी । सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी की बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड फिजिक्स कार्यक्रम की छात्रा रूबेला ने भारत बौद्धिक्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अखिल भारतीय तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। भारत बौद्धिक्स एक राष्ट्रीय शैक्षणिक पहल है, जो भारतीय ज्ञान परंपरा, बौद्धिक क्षमता और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है। इस संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। परीक्षा का परिणाम पारदर्शी और विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद घोषित किया गया। औपचारिक रैंक घोषणा और नकद पुरस्कार वितरण एनएसआईएल 2026, जयपुर में किया जाएगा, जहां चयनित विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है।

इस इवेंट में एसपीयू मंडी के वाइस चांसलर प्रो. ललित कुमार अवस्थी को बुलाया गया है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने रूबेला को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय में इस परीक्षा के समन्वयक एवं डीन प्लानिंग डॉ. सनील ठाकुर ने भी छात्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भाग लेना विद्यार्थियों को नई दिशा और प्रेरणा देता है। डॉ. ठाकुर ने विश्वविद्यालय में परीक्षा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय परिवार ने सुश्री रूबेला को जयपुर में आयोजित होने वाले एनएसआईएल 2026 में सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply