News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

फरीदाबाद : आतंकी अब्दुल हत्या के बाद दो जेल अधिकारी निलंबित

फरीदाबाद, 12 फरवरी । नीमका जेल में रविवार रात आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के बाद जेल सुपरिटेंडेंट हरेंद्र सिंह और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ सिक्योरिटी सचिन कौशिक को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। इस घटना के बाद जेल की सिक्योरिटी पर सवाल उठे थे। बुधवार को डीजीपी (जेल) आलोक मित्तल ने जेल का दौरा किया और सभी पहलुओं पर जांच की, जेल स्टाफ और कैदियों से पूछताछ की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। गुरुवार को सरकार ने दोनों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। आतंकी अब्दुल रहमान अल कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़ा था और कुख्यात आतंकी अबू सुफियान के संपर्क में था। उसे 2 मार्च, 2025 को एटीएस गुजरात और हरियाणा एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड और दूसरा आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। वह तब से जेल में बंद था। जेल में उसकी हत्या करने वाला गैंगस्टर जम्मू जिले का अरुण चौधरी जाट है। दिसंबर 2023 में सांबा के रहने वाले अक्षय शर्मा की हत्या के बाद उसका नाम सामने आया। उसे अक्टूबर 2024 में जम्मू-कश्मीर की कठुआ जेल से नीमका जेल में ट्रांसफर किया गया था। अरुण चौधरी को घटना से ठीक 20 दिन पहले नीमका जेल के चक्की सेल में शिफ्ट किया गया था। वह पहले से ही अब्दुल रहमान और दूसरे कैदी शोएब रियाज के साथ उसी सेल में बंद था। रविवार रात को उसने अब्दुल रहमान के सिर पर पत्थर से कई वार करके उसकी हत्या कर दी थी।

Leave a Reply