News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ः ब्यावरा में स्वीकृत ट्रामा सेंटर को लेकर मंत्री पंवार ने उप मुख्यमंत्री से की भेंट

राजगढ़, 09 फरवरी । मध्य प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने सोमवार को भोपाल में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से भेंट की।

इस मौके पर ब्यावरा शासकीय चिकित्सालय में स्वीकृत ट्रामा सेंटर की आगामी प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ट्रामा सेंटर के लिए आवश्यक आधुनिक चिकित्सा उपकरण, आवश्यक स्टाफ सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। राज्यमंत्री पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार जन स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ब्यावरा क्षेत्र में ट्रामा सेंटर की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई मजबूती प्रदान करेगी। यह केन्द्र न केवल समय पर जीवन रक्षक उपचार उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों की ओर रेफर होने की मजबूरी से राहत दिलाएगा।

Leave a Reply