News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों में भी फहराया राष्ट्रीय ध्वज

हमीरपुर, 26 जनवरी । जिला के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में भी सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

जिला न्यायिक परिसर में आयोजित समारोह में जिला एवं सत्र न्यायधीश भुवनेश अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्या प्रकाश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा, न्यायिक परिसर के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अन्य अधिवक्ता और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर वीर परिवार सहायता योजना-2025 की जानकारी भी दी गई।

उधर, बड़सर के न्यायिक परिसर में न्यायिक दंडाधिकारी मनु प्रिंजा ने अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जबकि, नादौन के न्यायिक परिसर में सीनियर सिविल जज अनुज बहल ने भी अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं की उपस्थिति में तिरंगा फहराया।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर टौणी देवी तहसील की ग्राम पंचायत पटनौण, ग्राम पंचायत टिक्कर खातरियां, स्वाहल और बगवाड़ा तथा भूतपूर्व सैनिक सहकारी सभा बड़सर के माध्यम से विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को वीर परिवार सहायता योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply