News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को किया गया जागरूक

बाराबंकी, 25 जनवरी ।सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को रामनगर तहसील परिसर से निकली मतदाता जागरूकता रैली ने पूरे नगर को लोकतांत्रिक चेतना से भर दिया।

तहसीलदार विपुल कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर पहुँची। यहाँ मौजूद विद्यार्थियों और नागरिकों ने एक स्वर में “हम मतदान करेंगे, देश का भविष्य संवारेंगे” का संकल्प लिया।

रैली में रामनगर पीजी कॉलेज, यूनियन इंटर कॉलेज, भगवान देई पाटन शाह बालिका इंटर कॉलेज, प्रशांत बाल विद्या मंदिर एवं बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता ने आयोजन को जीवंत बना दिया। छात्र-छात्राओं के नारों और उत्साह से वातावरण देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना से ओतप्रोत हो गया।

तहसील परिसर में श्री लोधेश्वर सांस्कृतिक क्लब व यूनियन इंटर कॉलेज की छात्र- छात्राओं की बनाई गई मनमोहक रंगोली कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती रही। रंगों में उकेरे गए लोकतंत्र के संदेश ने हर आगंतुक को मतदान के महत्व की याद दिलाई।

इस अवसर पर तहसीलदार विपुल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, प्रोफेसर डॉ सुनीत कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

———–

Leave a Reply