News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

पैंट में घुसे सांप ने किशोर को डसा, इलाज के दौरान मौत

सुलतानपुर, 29 जून । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के नन्दौली गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर अमन खान की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात को हुई जब अमन अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था।

बीती रात अमन को अपनी पैंट में कुछ घुसने का अहसास हुआ। उसने हाथ डालकर उसे पकड़ने की कोशिश की, तभी जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया।

परिजन अमन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बल्दीराय ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अमन की मौत हो गई।

मृतक अमन, अकलीम (गुड्डू) का पुत्र था। उसके परिवार में एक 15 वर्षीय बड़ा भाई सैफ अहमद है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, और एक 17 वर्षीय बड़ी बहन अक्सा है।

घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार बल्दीराय गुलाब सिंह ने सोमवार को बताया कि परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली संभावित सहायता के बारे में बताया।

Leave a Reply