News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Himachal Pradesh

शिमला के कुमारसैन में वाहन पलटा, 18 यात्री घायल

पुलिस के अनुसार गाड़ी नंबर HP 01AA 7737 किंगल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन में सवार कुल 18 यात्री इस हादसे में जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से नौ घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुमारसैन में किया गया जबकि शेष नौ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जाया गया। सभी वाहन सवार नेपाली मूल के हैं औऱ अप्पर शिमला से नेपाल की तरफ जा रहे थे।

इस मामले में हरि बहादुर निवासी नेपाल के लिखित बयान के आधार पर थाना कुमारसैन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चालक बाल कृष्ण निवासी नेपाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125A के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

कुमारसेन के एसएचओ ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply