कांगड़ा की बेटी छुएगी आसमां, नूरपुर की एशिता का बतौर फ्लाइंग ऑफिसर चयन
एशिता ने अपनी जमा दो की शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय,3 बीआरडी, चंडीगढ़ से पूर्णकी तथा इसके उपरांत बी.ई (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री सीसीईटी, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से प्राप्त की। उनका चयन भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित एएफसीएटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत हुआ है।उनका पारिवारिक परिवेश भी भारतीय वायुसेनासे जुड़ा रहा है।
उनके पिता वर्तमान में भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहेहैं। उनके दादा स्व. कुलदीप चंद शर्मा एवं दादी कल्याण देवी का सपना उस समय साकार हुआ जब उनकी पौत्री का चयन भारतीय वायुसेना में देश की सेवा हेतुहुआ। उनका प्रशिक्षण जनवरी 2026 से वायुसेना अकादमी सिकंदराबाद (हैदराबाद) में शुरु होगा।