News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Jharkhand

अपहृत दो लोगों को किया सकुशल बरामद , छह आरोपित गिरफ्तार

हिस

Low

HREG 218

Kidnapped persons

अपहृत दो लोगों को किया सकुशल बरामद , छह आरोपित गिरफ्तार

खूंटी, 13 दिसंबर । जरियागढ़ थाना क्षेत्र के तिलमी गांव से शुक्रवार को अपहृत पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी हारु मुखर्जी एवं जरियागढ़ थाना के बारवादाग निवासी विजय उरांव को पुलिस ने मात्र पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया और छह अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मकबूल मियां (ग्राम लिमडा, बड़का टोली), राजेश्वर गोप उर्फ राजू उर्फ बड़ा पिता(ग्राम जोरको), सुकून मुंडा, श्याम सिंह, शशि दास एवं सुनील मुंडा (सभी सुवारी जलटांडा पाहन टोली निवासी) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अपहरण में प्रयुक्त एक बोलेरो गाड़ी (जेएच 01 डीयू 3590), काले रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल ( जेएच01 वीडीबी 9552), सिल्वर रंग की टीवीएस स्टॉर्म स्कूटी , लाल रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल ( जेएच 01 सीएच 2006), विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल फोन, अपराधी शिबू उर्फ शिवनाथ का आधार कार्ड तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की नोटिस बरामद की है।

यह जानकारी तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शनिवार को कर्रा थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि खूंटी के एसपी को गुप्त सूचना मिली कि दोनों अपहृतों को रोडो जंगल में छिपा कर रखा गया है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए पांच घंटे के अंदर दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद कर लिया तथा अपहरण में शामिल सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। टीम में तोरपा के एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जरियागढ़ के थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार,एसआई जुगेश सिंह, एसआई मनीष कुमार, एसआई कुलदीप रोशन बारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply