News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

बच्चे के इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

हिस

Low

HREG 54

Jh raped arrested

बच्चे के इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

पलामू, 8 दिसंबर । बच्चे के इलाज के बहाने पलामू के छतरपुर में महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में मामला दर्ज होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने सोमवार को घटना की पुष्टि की।

घटना छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुटुकदाग गांव में हुई। पति के लगातार बाहर रहने के कारण महिला अपने ससुराल नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में रहती थी। उसका बच्चा बीमार रह रहा था। इलाज कराने के लिए हुटुकदाग स्थित संजय कुमार के क्लिनिक में गई थी। संजय कुमार ने बच्चे को सर्दी बताकर भांप देने के बहाने महिला को क्लिनिक से सटे मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद क्लिनिक संचालक संजय कुमार ने धमकी दी। वावजूद पीड़िता ने छतरपुर थाना में शिकायत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नौडीहा बाजार के रबदा निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply