News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

मंडी में आत्मनिर्भर हिमाचल सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्मेलन का आयोजन राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर रही है और इसी संबंध में जन संकल्प सम्मेलन के माध्यम से आगामी दो वर्षों के लिए आत्मनिर्भर हिमाचल का विज़न साझा किया जाएगा।

बैठक में विभागाध्यक्षों के साथ सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही लाभार्थियों को दिए जाने वाले विशेष राहत पैकेज 2025 और योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा प्रदान किए जा रहे लाभों और योजनाओं की जानकारी एसडीएम को दी।

Leave a Reply