जबलपुर में एक दिन के अंतर से दूसरा बड़ा अग्नि हादसा, कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग
आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में आग देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कपड़ों और अन्य ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था।
आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी लगी रहीं। इस दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रोक दी गयी। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास बेरिकेड्स लगाकर यातायात नियंत्रित किया। नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के स्टॉक के जलने की आशंका है।